Visitors have accessed this post 1286 times.
सिकंदराराऊ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिकंदराराऊ नगर की आजाद शाखा का वन विहार कार्यक्रम 120 संख्या के साथ आनंदी देवी महाविद्यालय परिसर में स्थित स्विमिंग पूल में स्नान करके सम्पन्न हुआ ।
आजाद शाखा नगर के नेहरू पार्क में प्रतिदिन सुबह लगती है जिसमें स्वयंसेवक खेल कूद , व्यायाम इत्यादि करके अपना सर्वांगीण विकास करते हैं।
नगर के नगर संघचालक प्रवीण वार्ष्णेय ने कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्पण भाव से समाज सेवा के कार्य में लगा हुआ है। जिसके फलस्वरूप आज भारत संपूर्ण विश्व में मार्ग दर्शन करने की भूमिका में आया है। समर्पण का नाम ही जीवन है। लक्ष्य प्राप्ति हेतु समर्पण आवश्यक है। तभी सही दिशा प्राप्त हो सकती है। संघ के स्वयंसेवकों को समाज और देश की उन्नति के लिए तन, मन, धन से कार्य करने की जरूरत है। स्वयंसेवक वन विहार कार्यक्रम के माध्यम से एकजुट होकर हिन्दू जनमानस को उनके नैतिक कर्त्तव्यों के प्रति जागृत करें। जिससे कि हिन्दू समाज बिना किसी भेदभाव के एक-दूसरे का साथ दें। बीज से वृक्ष बनता है और वृक्ष बनने के लिए बीज को मिट्टी में मिल जाना पड़ता है। समर्पण ही बीज की ताकत है। कार्यक्रम में उपस्थित सह नगर संघचालक मनोज कुमार , सह जिला कार्यवाह प्रदीप गर्ग , सह नगर कार्यवाह अखिल वार्ष्णेय , नीरज वैश्य , वीरेंद्र चौहान , गजेंद्र चक , पीयूष शर्मा , सौरभ वार्ष्णेय , अंकुश वार्ष्णेय , अरुण कुमार , राज वार्ष्णेय , मनीष वार्ष्णेय , राजेश भारद्वाज ,वरुण वार्ष्णेय , आदि बाल स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









