Visitors have accessed this post 1138 times.
सिकंदराराऊ : सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली के तत्वावधान में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी व किसान सम्मान समारोह अगसौली पर श्रीमती साधना यादव अध्यक्ष सहकारी संघ अगसौली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया तथा संचालन ठाकुर नागेन्द्र सिंह चौहान ने किया।
मुख्य अतिथि के रुप में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव,नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक अलीगढ हाथरस ने मां सरस्वती के सामने माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह में महेश यादव संघर्षी, हरपाल सिंह यादव व नरेन्द्र सिंह जादौन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु उनके संघर्षों से प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में आमन्त्रित सभी अतिथि, समाजसेवियों व प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
समारोह में श्रीनिवास यादव, गौरव यादव अध्यक्ष सहकारी समिति, वीरपाल सिंह यादव डायरेक्टर, सुनहरीलाल यादव प्रधान, चन्द्रपाल सिंह पूर्व प्रधान, आतिश सोलंकी, संजीव यादव, विनेश कुमार, श्यौराज सिंह, राकेश कुमार, रिंकू यादव, अखिलेश शास्त्री, डॉ अवधेश कुमार, डॉ राहुल कुमार, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, सोनू यादव, मृदुल यादव एडवोकेट, देवा बघेल, मोहित कुमार कश्यप, सर्वेश कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









