Visitors have accessed this post 766 times.

सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला गरीबा के आलोक सिंह का चयन नौसेना में अधिकारी पद पर हुआ है। इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है. घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।सूबेदार मेजर आजाद सिंह के बेटे आलोक सिंह ने अपने परिवार के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें एविएशन कैडर में भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चुना गया है।उन्होंने वर्ष 2023 में चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की, तभी से उनका सपना भारतीय नौसेना में जाना था/
प्रधान शशि मुकेश चौधरी ने और ग्राम सभा के सभी लोगों ने पगड़ी बांधकर और फूलमाला व मिठाई खिलाकर सर्व समाज ने सम्मान किया यह बड़े गौरव की बात है कि हमारी ग्राम पंचायत बरामई का इन्होंने नाम रोशन किया है।

INPUT – RANJEET KUMAR

यह भी देखें:-