Visitors have accessed this post 537 times.

हाथरस : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हसायन विकासखंड के गांव नगला आल में डाॅ वी पी मदनावत इंटर कॉलेज में योग दिवस मनाया गया भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है

योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से शरीर में कई सारे फायदे मिलते हैं यह शरीर को रोग मुक्त रखना है और मन को शांति मिलती है कहते हैं कि जो लोग योग करते हैं उन्हें कोई रोग छू नहीं सकता यह हमारे शरीर मन आत्मा को जोड़ने का तरीका है जो हमें शारीरिक और मानसिक तरीके से स्वस्थ रहने में मदद करता है योग दिवस पर उपस्थित रहे ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह , प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ,प्रशांत ठाकुर समाजसेवी ,मण्डल अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, भानु, राहुल, नितिन, सुनील आदि उपस्थित रहे।।

इनपुट : यतेन्द्र प्रताप शिवम जादौन