Visitors have accessed this post 556 times.

पुरदिल नगर : पूरी दुनिया में 21 जून का दिन योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग के विशेष महत्व को दुनिया के सामने लाने के लिए आज का दिन इसके नाम किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी भी अक्सर योग के फायदे गिनाते नजर आते हैं। इसी का असर है कि आज देश भर के कोने कोने में योग दिवस मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुरदिल नगर में योग दिवस सरस्वती शिशू मंदिर में मनाया गया एवं बड़ी संख्या में लोगों ने योग में सम्मलित होकर योगासन किये तथा योग के बारे जानकारी प्राप्त की तथा बच्चों में भी योग करने का उत्साह देखने को मिला
इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित,सुरेश चन्द्र आर्य,बंटी आर्य ,हरीशंकर शर्मा,शशी भारद्वाज,हरीश अग्रवाल,रज्जन माहेश्वरी,आनन्द गोला,शैलेश काकाणी,आदि लोग मौजूद रहे ।

इनपुट : पुष्प कांत शर्मा