Visitors have accessed this post 224 times.

हाथरस। अलीगढ रोड स्थित सेंट मार्क्स चर्च में यीशु के साथ चलना थीम पर आयोजित अवकाश कालीन बाइबिल पाठशाला के तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ डायसिस ऑफ़ आगरा डीन पास्टर अमन प्रसाद व प्रेस्वीटर इंचार्ज नथेनियल दास नें संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया था, जिसमें 5 से 16 साल तक के 50 से अधिक बच्चों नें भाग लिया। अलीगढ से आये अमोश, अभिषेक, ऋतिक द्वारा बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए गीत, एक्शन संगीत, नाटक, पेंटिंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित कराई, बच्चों नें नृत्य कर सबका मन मोह लिया था। मुख्य अतिथि डीन अमन प्रसाद नें बताया कि प्रेम, क्षमा और सच्चाई के रास्ते पर चलना ही यीशु के साथ चलना है। पास्टर नथेनियल दास नें बताया कि केम्प मे मसीह शिक्षा, नैतिक शिक्षा व पर्यावरण के प्रति सजगता आदि के अलावा बाइबिल से मसीह जीवन के बारे में बताया जायेगा। सभी अतिथियों का सुप्रिया दास व ममता दास नें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया था। कैम्प को सफल बनाने में टीचर सोनी राज, मोनिका,कोमल डेनी, आशीष मसीह का सराहनीय सहयोग रहा। इस मौक़े पर ईवेंजलिस्ट रविकांत क्रस्टोफर, राजपाल शमुयल, डेविड दास, रोजी, रेवल जस्टिस, अविनाश आदि मौजूद थे। संचालनं टीचर सोनी राज नें किया।