Visitors have accessed this post 557 times.
सिकंदराराऊ । सीपीएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कन्या प्रतिभा सम्मान समारोह में वर्ष 2024 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को सीपीएस परिवार द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कॉलेज प्रबन्धक कृष्ण कुमार राघव ने बताया कि अपने क्षेत्र की कन्याओं को उच्च शिक्षा के प्रति उत्साहित करने की दृष्टि से सीपीएस कॉलेज द्वारा 2015 से प्रतिवर्ष छात्राओं को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष 7 जुलाई को तहसील स्तर पर सभी उत्तीर्ण छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। छात्राओं को स्कूल और कॉलेज के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। इस वर्ष हाईस्कूल तथा इण्टरमीडियट उत्तीर्ण छात्राएँ 29 जून तक सीपीएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सम्पर्क कर लें।
इस अवसर पर कॉलेज प्रवक्ता कमल सिंह, श्रेया गोस्वामी, सीमा, गुंजन चौहान, तरुण कुमार आदि उपस्थित थे।
इनपुट : विनय चतुर्वेदी









