Visitors have accessed this post 616 times.

सिकंदराराऊ। सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ वायरल वीडियो से सम्बन्धित एक अभियुक्त को गिरफ्तार गया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध पौनिया व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध असलहा के साथ एक व्यक्ति की वायरल वीडियो संज्ञान में आयी थी । उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा वीडियो में अवैध असलहा के साथ दिख रहे व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध असलहा के साथ वीडियो में दिख रहे अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र किशोरीलाल निवासी ग्राम जनसोई थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 अवैध पौनिया 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी