Visitors have accessed this post 1138 times.
हाथरस : आईएएस अधिकारी आशीष कुमार ने आज हाथरस कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर जनपद में 33वें जिलाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, एडीएम डा.बसंत अग्रवाल, एडीएम न्यायिक शिवनरायण, जिला सूचना अधिकारी प्रदीप कुमार, डीएम स्टेनो शीलेन्द्र कुमार, शैलेश कृष्ण बर्मन, जितेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।









