Visitors have accessed this post 824 times.

सिकंदराराऊ : अमोल चंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को सोशल मीडिया के विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।बच्चों के द्वारा सोशल मीडिया के संबंध में अनेकों सवाल जवाब पूछे गए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विपिन वार्ष्णेय, सागर वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और सोशल मीडिया के वर्तमान में बढ़ रहे प्रयोग एवं दुरुपयोग के विषय में बच्चों को जानकारी दी ।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक जयंत कुमार, मुनेश नारायण,, रितु तोमर, अभिनव यादव, हसमुद्दीन सिद्दीकी आदि ने किया।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-