Visitors have accessed this post 722 times.

सिकंदराराऊ : पितृ पक्ष के पवित्र माह में नगर के भूतेश्वर कॉलोनी स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन बहुत ही भव्य रूप में किया गया। मनमोहक झांकियों ने सभी भक्तों का मन मोह लिया।
सुंदर काण्ड करते हुए आचार्य बंटी पाठक ने कहा कि सुंदरकांड का श्रवण करने से और कराने से व्यक्ति पर बजरंग बली की असीम कृपा होती है। सुंदर काण्ड से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
सुंदरकांड कराने वालों में आयोजक रवेंद्र सिंह चौहान, उर्मिला चौहान एवं निशांत चौहान राष्ट्रवादी जिला अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन , यामिनी चौहान ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम में विशाल राज चौहान, सुरेंद्र सिंह जादौन, आकाश दीक्षित, गोविंद चौहान, अभिषेक पाठक, दुर्वेश पचौरी, मुन्नी देवी, अनुज चौहान, विनोद बाबा, अनिल कुमार सिंह, कल्लू पंडित सैकडों लोग उपस्थित थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें: