Visitors have accessed this post 775 times.

सिकंदराराऊ । नगर के आर्य कन्या इंटर कालेज में संघ के कार्यकर्ताओं ने विजयादशमी का कार्यक्रम शस्त्र पूजन करके मनाया। मुख्य अतिथि ब्रज किशोर सर्राफ, मुख्य वक्ता प्रदीप गर्ग सह ज़िला कार्यवाह ने प्रभु श्री राम व शस्त्रों का पूजन करके प्रारंभ किया।

मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ में अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है और विजयादशमी का पर्व जगजननी माता भवानी का की दो सखियों के नाम जया-विजया पर मनाया जाता है। यह त्यौहार देश, कानून या अन्य किसी काम में शस्त्रों का इस्तेमाल करने वालों के लिए खास है। शस्त्रों का पूजन इस विश्वास के साथ किया जाता है कि शस्त्र प्राणों की रक्षा करते है। विश्वास है कि शस्त्रों में विजया देवी का वास है। यह त्योहार भारत के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास से जुड़ा हुआ है। इसके साथ कई प्राचीन कहानियां, किस्से और किंवदंतियां जुड़ी हैं। हालांकि, उन सभी का संदेश एक ही है। बुराई पर अच्छाई की जीत।
कार्यक्रम में नगर संघचालक प्रवीण, सह नगर संघचालक मनोज कुमार, तहसील प्रचारक तुलसीदास, अखिल वार्ष्णेय, अवधेश कुमार, वरुण माहेश्वरी, सौरभ वार्ष्णेय, मनीष कुलश्रेष्ठ, मनीष वार्ष्णेय, नीरज वैश्य, पारस गुप्ता, गजेंद्र चक,राज वार्ष्णेय, पीयूष शर्मा आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी