Visitors have accessed this post 384 times.
हाथरस : नगर पलिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कृष्णाअर्पण कॉलोनी में 15 वें वित्त के अंतर्गत निर्मित सी सी इंटरलॉकिंग सड़क का फीता काट कर उद्घाटन किया इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर भी उपस्थित रहे
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी तथा पूर्व सांसद राजेश दिवाकर का स्थानीय लोगों द्वारा पीत वस्त्र पहना कर व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया
पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा की स्थानीय लोगो की मांग पर तथा लोगो को अवगाम में हो रही परिशानियों को देखते हुए इस लगभग 56 मीटर लम्बी सड़क का निर्माण कार्य कन्हैया लाल के घर से धर्मेश मास्टर के घर तक कराया गया हैं नगर पालिका की पूरी टीम शहर के प्रत्येक नागरिक की छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए दिन रात कार्यरत हैं, उन्होंने की आने वाले समय में विकास कार्य और तीव्र गति से होंगे
इस अवसर पर उपस्थित लोगो में सतवीर पहलवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबाला सिंह, आशीष सेंगर, हरीश दीक्षित, मोहित शर्मा, गोपाल गर्ग, धर्मेश मास्टर, रामगोपाल मिश्रा, देवेश गौतम, नरेंद्र गौतम,राजकुमार शर्मा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे |









