Visitors have accessed this post 725 times.

सिकंदराराऊ : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा पार्टी के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष मोहित उपाध्याय मंत्री प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर नगर के शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में फूल माला पहनाकर एवं शाल उड़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके श्री उपाध्याय का भव्य स्वागत किया गया।
मंत्री प्रतिनिधि मोहित उपाध्याय ने कहा कि मंत्री प्रतिनिधि के रूप में पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। प्रदेश सरकार निरंतर जन कल्याण के क्षेत्र में बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर नरेश चतुर्वेदी ,राजीव चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण दीक्षित , नवीन दीक्षित, शरद शर्मा, नीरज बघेल, प्रमोद बघेल, विशाल पचौरी ,हर्षित चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। यह भी देखे :Sadabad : क्षेत्रीय सहकारी समितियों का जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने किया निरीक्षण

INPUT – VINAY CHATURVEDI