Visitors have accessed this post 747 times.

मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा देश के प्रमुख आध्यात्मिक गुरु सतपाल जी महाराज के परम शिष्य सत्यबोधानंद जी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ तय कार्यक्रम के अनुसार आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सत्यबोधानंद जी महाराज ने योगी जी को श्री सतपाल जी महाराज आश्रम के द्वारा आयोजित कैंप के शुभारंभ का न्योता दिया। उल्लेखनीय है कि मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा प्रयागराज इलाहाबाद में महाकुंभ के दौरान लगभग चार लाख स्क्वायर फीट का एक विशाल पंडाल बनाया जाना है, जिसमें श्रद्धालुओं के नित्य कर्म ,स्नान, भोजन ,शयन इत्यादि की व्यवस्थाएं की जाएगी तथा इमरजेंसी पड़ने पर स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं भी सद्गुरुदेव सतपाल महाराज जी के शिष्यों के द्वारा संपादित की जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सहर्ष स्वीकृति देते हुए कहा कि श्री सतपाल जी महाराज द्वारा किए जा रहे कार्यों से वे बेहद प्रभावित है और वे श्री सतपाल जी महाराज के महा शिविर का शुभारंभ करने अवश्य पहुंचेंगे।

INPUT – DEV PRAKASH

यह भी देखें:-