Visitors have accessed this post 91 times.
हाथरस : आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी हाथरस के निर्देशों के कम में आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत छापामार व नमूना संग्रह कार्यवाही लगातार की जा रही है। इस कम में रणधीर सिंह सहायक आयुक्त खाद्य।। के नेतृत्व व पंकज कुमार गुप्ता मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा आगरा रोड, चंदपा स्थित मुकल डेयरी पर छापामार कार्यवाही की गयी और मिश्रित दूध का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया गया। तत्पश्चात तहसील सादाबाद क्षेत्र में नायब तहसीलदार सादाबाद के साथ कार्यवाही की गयी। मानिकपुर स्थित अनिल डेयरी का निरीक्षण किया गया मौके पर लगभग 1000 लीटर दूध 25 केनों में संग्रहीत था। संदेह के आधार पर मिश्रित दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया। सादाबाद सहपऊ में बालाजी स्वीट्स से बर्फी का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया गया। रामलीला ग्राउण्ड स्थित श्री श्यामधनी मिष्ठान भण्डार का निरीक्षण कर मीठा खोया व सोनपापड़ी का नमूना संग्रहित किया गया। बस स्टैण्ड सादाबाद स्थित आरिका स्वीट्स के निरीक्षण में सफेद रसगुल्ला का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ के दिशा निर्देशन में खाद्य सचल दल द्वारा मीतई स्थित धनेश कुमार उमेश चन्द्र गृह उद्योग का निरीक्षण कार्यवाही की गयी। मौके पर रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल, गटागट पफ नमकीन एवं गटागट स्टिक नमकीन के नमूने संदेह के आधार पर जांच हेतु लिये गये। साथ ही मौके पर नमकीन बनाने हेतु रखे रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल मात्रा लगभग 558 लीटर, 672 पाउच गटागट पफ नमकीन कुल मूल्य लगभग 85800 रू0 को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे है। अग्रिम कार्यवाही रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जायेगी। छापामार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। खाद्य सचल टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ विकास कुमार, ओमकार कुशवाहा, मालती सिंह, पारूल सिंह व सुरेन्द्र कुमार गोंड उपस्थित रहे।