
Visitors have accessed this post 39 times.
हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय गौशाला रोड पर रानी अहिल्याबाई होलकर अभियान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता मे जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डीo पीo भारती रहे, कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय की छवि चित्र पर माल्यार्पण कर की गई, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डी पी भारती ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक, समाजसेविका और धार्मिक नेता थीं जिन्होंने 18 वीं शताब्दी में मालवा राज्य पर शासन किया। वह अपनी बुद्धिमत्ता, न्यायप्रियता और धार्मिक सहिष्णुता के लिए प्रसिद्ध थीं,अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 में हुआ था और उन्होंने अपने पति खंडेराव होल्कर की मृत्यु के बाद मालवा राज्य की बागडोर संभाली। उन्होंने अपने शासनकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, उन्होंने अपने शासनकाल में न्यायप्रियता और निष्पक्षता का पालन किया। उन्होंने गरीबों और कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा की और उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की,अहिल्याबाई होल्कर धार्मिक सहिष्णुता की प्रतीक थीं। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए कई धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाया और उनके तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए सुविधाएं प्रदान की,उन्होंने समाज में व्याप्त कई बुराइयों को दूर करने के लिए काम किया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की और उनके लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए। उन्होंने व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए कई सुविधाएं प्रदान की और सड़कों और पुलों का निर्माण करवाया, पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी ने 21 से 31 मई तक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान बड़ी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया, इसके तहत पार्टी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।
कार्यक्रम में विधायक सिकंदराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, श्वेता दिवाकर, हर्ष कांत कुशवाहा, सचेंद्र कुशवाहा, रामेश्वर उपाध्याय, पूनम पांडे, सुनीता वर्मा, सत्यपाल मदनावत, कुशमा देवी मदनावत,रुपेश उपाध्याय, हरी शंकर राना, महेंद्र सिंह आचार्य,हरीश सेंगर, भूपेंद्र कौशिक, सुनील गौतम, संध्या आर्य,विष्णु बघेल, मथुरा प्रसाद गौतम,पवन रावत,रामकुमार माहेश्वरी, एशियाड कुलश्रेष्ठ, तपन जौहर,मूलचंद वार्ष्णेय,अरुण चौधरी, सूरज शाह,अंकुश गौड़, गजेन्द्र सिंह, मोहित बघेल, रामवीर माहौर,गिरीश सेंगर,, रजत चौधरी,दीपक उपाध्याय, महेश वर्मा, प्रवीन कुमार, दिलीप मित्तल, प्रिय मित्तल, मुंशीराम चटवाले, दयावती चटवाले,नीरेश सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।