Visitors have accessed this post 1052 times.

सिकंदराराऊ : अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक का आयोजन ब्राह्मणपुरी स्थित आर सी हेल्थकेयर फार्मा के प्रांगण में किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि प्रदेश मे फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाए। उपकेंद्रों पर फार्मासिस्ट के पद सृजित करते हुए नियुक्ति दी जाए। विभिन्न प्रदेशों में पीपीआर 2015 लागू हो चुका है, उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी फार्मेसी प्रैक्टिस एंड रेगुलेशन एक्ट तत्काल लागू किया जाए। जिससे प्रदेश के सभी फार्मासिस्ट लाभान्वित होंगे। प्रदेशाध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल का आगामी चुनाव ऑनलाइन कराया जाए। अलीगढ़ मंडल महासचिव राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि होलसेल दवा व्यवसाय मे फार्मासिस्ट की अनिवार्यता की जाए तथा शेड्यूल K को समाप्त करते हुए दवा का वितरण भण्डारण एवं रखरखाव फार्मासिस्ट से कराया जाए। इस अवसर पर शिव कुमार प्रदेश अध्यक्ष, रविन्द्र यादव, महेंद्र गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, जैदउद्दीन, आलम, सोनू शर्मा, प्रेम कन्नौजिया, अविनाश सिंह, आदि फार्मासिस्ट उपस्थित थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :