Visitors have accessed this post 684 times.

सिकंदराराऊ : सब रजिस्ट्रार कार्यालय सिकंदराराऊ के वरिष्ठ लिपिक पी.के.श्रीवास्तव का सेवानिवृत्त होने पर दस्तावेज लेखक संघ के तत्वावधान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दस्तावेज लेखक संघ के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर व माल्यार्पण करके शुभकामनाएं प्रेषित की। समारोह की अध्यक्षता कातिब रनवीर सिंह पुंडीर ने की व संचालन संजीव भटनागर ने किया। मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ लिपिक पीके श्रीवास्तव का कार्यकाल साफ एवं स्वच्छ रहा । इस अवसर पर वीरपाल सिंह यादव एडवोकेट, दस्तावेज लेखक संघ के तहसील अध्यक्ष संजीव यादव, तहसील सचिव संजीव भटनागर, अबधेश कुमार यादव, रामबिरेश यादव, शिव कुमार जैन, पीके बघेल एडवोकेट, सत्यवीर सिंह यादव एडवोकेट, अमित ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, प्रवीन बघेल, गगन यादव, रवेन्द्र सिंह बघेल, जगदीश प्रसाद, केदार सिंह यादव, धनीराम वर्मा, हरपाल सिंह यादव, फतेह सिंह, देवा बघेल, ज्ञानेन्द्र सिंह पौरुष, राजकुमार सुशील, बाबूराम यादव, महेश शर्मा, गीतम सिंह गोला आदि मौजूद थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :