Visitors have accessed this post 722 times.

सिकंदराराऊ : आँल यू.पी.स्टाम्प बेंडर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में एक छ: सूत्रीय माँगों का ज्ञापन रवीन्द्र जायसवाल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी को दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि स्टाम्प बेंडर्स अधिनियम बनाया जाये, स्टाँक होल्डिंग कम्पनी द्वारा दी जाने वाली कमीशन बेंडर्स को बढाकर 250 रुपये की जाये, स्टाम्प बेंडर्स के परिवार हेतु आयुष्मान कार्ड दिलवाये जाये, दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाये, स्टाम्प बेंडर्स को छोटे फिजिकल स्टाम्प पेपर एवं कोर्ट फीस जारी रखी जाये व स्टाम्प बेंडर्स को निबंधन मित्र, पीपी माँडल एवं ई रजिस्ट्री मे हित सुरक्षित किया जाये। ज्ञापन देने वालों मे प्रमुख रुप से हरपाल सिंह यादव, देवीराम बघेल, अमर सिंह बघेल, सीपी बघेल, दिनेश यादव, लाल सिंह बघेल, रामकुमार जैन, कुलदीप पचौरी, शैलेन्द्र कुमार, अमित कुमार, बीरेंद्र सिंह आदि थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :