Visitors have accessed this post 320 times.

पुरदिल नगर : भाजपा मण्डल विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित की अध्यक्षता में पंचायत घर जिरौली कलाँ में केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस संकल्प सभा में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक मुकेश चौहान का प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया । विकसित भारत संकल्प सभा में मुकेश चौहान ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के रक्षा आधुनिकीकरण को अप्रत्याशित गति मिली है। उन्होंने सशस्त्र बलों और रक्षा उद्योगों को सशक्त किया है। यह सफलता की एक नई गाथा है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने कहा भारत अपनी आजादी के अमृतकाल में दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, वहीं एक दशक में देश की अर्थव्यवस्था भी दुगनी हुई है। 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर वर प्रवेश परमार, हरीश गोयल, हरप्रसाद बघेल, मुकेश शर्मा, के पी परमार, सुरेश चौहान, शैलेश चौहान, मुन्नालाल बघेल, ऋषि दीक्षित, अनिल चौहान, प्रेमपाल कुशवाह, संजय लोधी, ऋषि चौहान, नागेन्द्र चौहान, शशिकांत शर्मा, रामगोपाल, मनोज कुमार, राम सिंह दिवाकर, बृजवासी दिवाकर अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA

यह भी देखें :