Visitors have accessed this post 658 times.

हाथरस : जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस का प्रतिनिधिमंडल, जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और जनपद की जर्जर सड़कों के नव निर्माण की मांग का ज्ञापन सौंपा।विशेष रूप से सासनी–विजयगढ़ मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा गया कि सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे जनहानि का खतरा बढ़ गया है।
ज्ञापन मिलने के बाद ओसी कलेक्ट्रेट ने लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने चेतावनी दी —
“यदि जल्द सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी और इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।”
प्रतिनिधिमंडल में डॉ. मुकेश चंद्रा, संजीव आंधीवल, रामकुमार सारस्वत, ठाकुर कपिल सिंह, अवधेश बक्शी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

INPUT – BUREAU REPORT