Visitors have accessed this post 51 times.
हाथरस : 13 अगस्त 2025 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज हाथरस शहर के विभिन्न मार्गों पर तिरंगा झंडों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा संगठन ने जनपद के सभी मंडल अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों के माध्यम से बड़ी संख्या में तिरंगा झंडों का वितरण किया जा रहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा लहराए।
तिरंगा वितरण कार्यक्रम में जिला मंत्री संध्या आर्य और हरीश सेंगर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भीख़म सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह गहलोत, भोला सिंह रावत, पवन सिकरवार, नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, सतीश माहौर, भूपेंद्र कौशिक, प्रवीण कुमार, विवेक गुप्ता, सोनिया नारंग, राजकुमार जैन, डॉ. राजकुमार गुप्ता, धीरज जैन, डम्बेश चक और आयुष अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनमानस से अपील की कि वे 15 अगस्त को गर्व और सम्मान के साथ अपने घर, दुकान और संस्थानों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बढ़ाएं।
INPUT – BUREAU REPORT