Visitors have accessed this post 563 times.

सिकंदराराऊ : श्री कृष्ण लाल शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर कचौरा में ध्वजारोहण भाजपा नेता एवं प्रमुख दवा व्यवसायी देवेंद्र राघव तथा जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान द्वारा किया गया।
भाजपा नेता देवेंद्र राघव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। हम सभी देशवासियों को इससे राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं शिक्षक मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI