Visitors have accessed this post 698 times.

सिकंदराराऊ के अमोल चंद पब्लिक स्कूल में 79 वहां स्वतंत्रता दिवस बहुत उत्साह के साथ मनाया गया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में स्कूल के सभी अध्यापकों ,कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के प्रबंधक विपिन वार्ष्णेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया । स्केटिंग, टाई क्वांडो, डम्बल पीटी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
इस मौके पर विद्यालय में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें देशभक्ति एवं कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित सभी कार्यक्रमों की लोगों ने भर-घर प्रशंसा की। वहां मौजूद छात्रों का मन उत्साह से भर दिया। स्कूल के मैनेजर सागर वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI