Visitors have accessed this post 586 times.

पुरदिलनगर : सोरों गेट के निवासी  भीकमपाल  की दीवार गिरने से मौत हो गई। घटना आज 21 अगस्त की सुबह की है। मोहल्ला गड्डा  निवासी इमरान के मकान पर भीकमपाल दीवार की चिनाई कर रहे थे।
इसी दौरान एक़ साथ दीवार टूटकर बांस से बनी चाली पर गिर गई। भीकमपाल उस समय चाली पर खड़े थे। चाली टूटने से वे नीचे गिर पड़े और प दीवार उनके ऊपर आ गिरी। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्द्रा राऊ ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भीकमपाल के परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं एक लड़का और चार लड़कियां। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है
परिवार  में कोहराम मच गया है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA