Visitors have accessed this post 513 times.

हाथरस । जनपद में लगातार बढ़ती शीतलहर, घने कोहरे एवं कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी, हाथरस द्वारा विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन की अनुमति प्रदान की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के समस्त बेसिक शिक्षा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों सहित राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं अग्रिम आदेशों तक प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आदेश जनपद के सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा तथा इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है। आदेश का उल्लंघन पाए जाने की स्थिति में संबंधित विद्यालय संचालक के विरुद्ध अग्रेत्तर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जारी निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए।