Visitors have accessed this post 302 times.

सादाबाद के लाला किशन नारायण अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर, कूपागली में प्रांतीय योजना के तहत दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।पहले दिन वंदना के बाद शिशु सभा आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बोध कथाएं, गीत, कविताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निरीक्षण दल ने पठन-पाठन, शैक्षिक गतिविधियां, आय-व्यय, भौतिक संसाधन, खेलकूद, योग, स्वच्छता, साज-सज्जा और विद्यालय कार्यालय का निरीक्षण किया, जो सुव्यवस्थित पाया गया। इसके बाद आचार्य परिवार के साथ बैठक कर विद्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। दूसरे दिन शिशु भारती प्रमुख आचार्य श्री अनिल कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना से हुआ। इस अवसर पर माधव कुंज सरस्वती शिशु मंदिर, मथुरा के प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार शर्मा ने बोध कथा के माध्यम से परिश्रम और सफलता का महत्व बताया।निरीक्षण मंडल में सरस्वती शिशु मंदिर कैलाश नगर, वृंदावन के प्रधानाचार्य श्री जयवीर सिंह तथा सरस्वती शिशु मंदिर राया के कार्यालय प्रमुख श्री हरिओम शर्मा शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र सिंह सिसोदिया ने सभी का परिचय कराया। कार्यक्रम में समस्त आचार्य परिवार एवं प्रबंध समिति का सहयोग रहा।

INPUT – RANJEET KUMAR