Visitors have accessed this post 374 times.
सासनी : नशा व्यक्ति और समाज दोनों को नुकसान पहुंचा रहा है। मोबाइल के ज्यादा उपयोग से परिवारों में बातचीत कम हो रही है और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। परिवार को मजबूत रखने के लिए सभी को साथ पूजा करने, साथ भोजन करने और एक-दूसरे की समस्याएं समझने की जरूरत है। ये बातें शिवानी चौधरी दीदी (दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका) ने विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित नशा-मुक्त विकसित भारत कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम प्रयागी देवी कन्या वैदिक विद्यालय, शिक्षक नगर, सासनी में हुआ। इस मौके पर छात्राओं और उपस्थित लोगों को स्वदेशी अपनाने और नशा-मुक्त भारत का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी संयोजिका महक दीदी, हेमा चौधरी दीदी, विहिप सासनी प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, प्रखंड मंत्री जगदीश शर्मा और विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती ओमवती ने सभी का आभार जताया।

INPUT – DEV PRAKASH











