Visitors have accessed this post 643 times.
हसायन विकास खंड सभागार में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए डिजिटल लिटरेसी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण 16-17 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ ग्राम प्रधान और सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री प्रेम किशोर की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर विष्णु पचौरी ने डिजिटल साक्षरता, स्मार्टफोन और उसके उपयोग, ऑनलाइन बैंकिंग, PhonePe, Google Pay, कंप्यूटर, लैपटॉप और साइबर क्राइम से सुरक्षा के तरीकों पर जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर विष्णु पचौरी, सुमन कुमारी, अमित सिंह शेखावत के साथ ग्राम प्रधान गजेन्द्र सिंह, मूलचंद्र, अनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश कुमार, ज्ञान सिंह, अशोक कुमार और ग्राम पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह, मान सिंह ने भाग लिया।
INPUT – YATENDRA PRATAP











