Visitors have accessed this post 363 times.

सरस्वती के प्रकटोत्सव बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, पुरदिलनगर (हाथरस) में माँ सरस्वती पूजन एवं हवन कार्यक्रम श्रद्धा और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक राजेश कुमार चैचाणी, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य तथा बंटी आर्य मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहे। पूर्व छात्र, अभिभावक और विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर 3 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का पट्टी पूजन (पोथी पूजन) कराया गया। इसी क्रम में विनीत जाखेतिया के नाती युवांश जाखेतिया का विद्यारम्भ संस्कार सम्पन्न हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने विधिवत पूजन और हवन कराया। कार्यक्रम के अंत में सभी को पीले प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में रमेश चन्द्र पुंढीर, विनीत जाखेतिया, आशीष सोनी, नवनीत, अमित कुमार, कु. अनुष्का, कु. सुदीक्षा, जतिन वर्मा, हेमंत कुमार सहित शिक्षक व आचार्यगण उपस्थित रहे।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA