Visitors have accessed this post 12 times.

सिकंदराराऊ के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में सिकंदराराव भाजपा मंडल की परिचय बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा का मार्गदर्शन बैठक में आए हुए सभी कार्यकर्त्ताओं को प्राप्त हुआ।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही सिर्फ कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यही कार्यकर्त्ता पार्टी की नींव होते हैं और उसी कार्यकर्त्ता की बदौलत ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू ने कार्यक्रम में अपना सम्बोधन प्रस्तुत किया।
परिचय बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता ने करते हुए प्रेम सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष का स्मृति चिन्ह एबं अंगवस्त्र उड़ाकर स्वागत किया एवं आए हुए सभी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया तथा नये वोट बनवाने के लिए सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्षों को बताया कि अधिक से अधिक फार्म संख्या 6 भरवा कर अपने बीएलओ को दें।
कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित पंकज गुप्ता जिलाकोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह पुंढीर मंडल प्रभारी, किशनवीर सिंह यादव प्रबंधक टैगोर स्कूल, जयपाल सिंह चौहान मंडल प्रभारी अगसौली, विजयभारत कुलश्रेष्ठ पूर्व चेयरमैन, नीरज वैश्य, ब्रजमोहन गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, निर्मल दास, अनिल जादौन, कुंजविहारी वर्मा, गिरीश मोहन गुप्ता,आरती त्रिवेदी, नीलम माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, शुशीला चौहान, राबिया कुरैशी, नाजिमा, भानुप्रकाश शर्मा,रामप्रताप जादौन, रईस कुरैशी, अमर बाबू, सतीश यादव, प्रिन्स ठाकुर, संदीप बाल्मीकि, मनोज भीमा ठाकुर, एवरन सिंह जाटव, राज वार्ष्णेय, मुकेश गिहारा, लोकेश जादौन, जीतेन्द्र पचौरी, अजय पाल सिंह, राजवीर कुशवाहा, विमल उपाध्याय, विशाल राज चौहान, विनय माहेश्वरी, अभितेश राजाजी, अमर दरगढ़, शेखर पुंढीर , मनोज गोस्वामी, गजेंद्र चक, रामेश्वर यादव, अभिषेक वर्मा, नवीन दीक्षित, श्री पाल सिंह, शरद शर्मा, अमन गुप्ता, रोहित बाल्मीकि, आजाद टेलर, बारसी अहमद, राहुल यादव, प्रवीण पचौरी, ब्रजेन्द्र सक्सेना आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI