Visitors have accessed this post 33 times.

हाथरस : आगामी महाशिवरात्रि के पावन पर्व को सुरक्षित और निर्विघ्न बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को विद्युत विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत अधिशासी अभियंता इं० संदीप कुमार के नेतृत्व में लालबहादुर, अभिनव तिवारी एवं अमित कुमार द्वारा क्षेत्र के सभी प्रमुख देवालयों एवं कांवड़ यात्रा मार्गों का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अलीगढ़ रोड, मथुरा रोड, सिकन्दरा राऊ एवं आगरा रोड पर लगे विद्युत पोलों पर प्लास्टिक सुरक्षा कवर लगवाए गए, ताकि करंट से किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। साथ ही, सभी विद्युत पोलों में करंट की जांच कराई गई और मौके पर मौजूद संबंधित कर्मचारियों को कड़ी सतर्कता व सुरक्षा मानकों का पालन करने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया कि शिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।