Visitors have accessed this post 314 times.
सिकंदराराऊ : पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को गिरफ्तार गया है। उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखिबर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र दीप सिंह निवासी गांधी मार्केट श्यामनगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा को गढिया पुल के पास एटा रोड से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











