Visitors have accessed this post 57 times.

सिकंद्राराऊ (हाथरस): विद्युत वितरण उपखंड प्रथम सिकंद्राराऊ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बुधवार को कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण से संबंधित कार्य के चलते की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेंद्र कचौरा/अगसोली एवं पुरदिलनगर की 33 केवी विद्युत लाइन पर कार्य किया जाना है। इसी कारण दिनांक 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक इन उपकेंद्रों से जुड़ी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली आपूर्ति बंद रहने के दौरान संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विद्युत विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह शटडाउन पूरी तरह आवश्यक तकनीकी एवं विकास कार्य के लिए किया जा रहा है। साथ ही, विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
उक्त जानकारी उपखंड अधिकारी द्वारा TV30 INDIA को दी गई।