Visitors have accessed this post 225 times.
सिकंद्राराऊ : पिछले कई वर्षों से नगर के विभिन्न मंदिरों में नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होता आ रहा है। इस धार्मिक आयोजन को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं स्थानीय स्वयंसेवकों के सहयोग से संपन्न कराया जाता है।
इसी क्रम में दिनांक 17 फरवरी, मंगलवार को नगर के नौरंगाबाद पश्चिम स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बारी-बारी से पंचमुखी हनुमान जी की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की सह जिला संयोजिका प्रियांशी जी के प्रथम प्रवास एवं साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम के अवसर पर उनका पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

INPUT – BEAURO REPORT











