Visitors have accessed this post 278 times.

पुरदिल नगर के पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा और चौकी प्रभारी अरविन्द सिंह मौजूद रहे। उन्होंने धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों के साथ चर्चा की। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली और रमजान का त्योहार शांति और मिल-जुलकर मनाएं। बैठक में सुरेश चन्द्र आर्य, बन्टी आर्य, हाजी गुलाम अहमद, ताहिर अली, सोनू व्याणी, वरुण राठी, बाबू जाखेटिया, अंकित माहेश्वरी, रामगोपाल मेम्बर, अनिल नगरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA