Visitors have accessed this post 13 times.

हाथरस : रॉयल भीम शेरनी संगठन एवं सुशील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 8 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर आयोजित राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में 101 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजक सुमन, जिला व्यायाम शिक्षिका हाथरस एवं सह संयोजक डॉ. सतना सिंह, जिला गाइड कैप्टन हाथरस ने बताया कि समाज उत्थान एवं महिला जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली नारी शक्तियों को सशक्त नारी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। सुशीला देवी, अध्यक्ष सुशीला फाउंडेशन ने बताया कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यते रमंते तत्र देवता” को ध्यान में रखकर जब वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हमारे देश के सर्वोच्च पद को भी एक महिला सुशोभित कर रही हैं हमें समय-समय पर नारी शक्ति के सम्मान के कार्यक्रम करते रहनी चाहिए। जिससे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिले।
सुषमा सिंह, अध्यक्ष रॉयल भीम शेरनी संगठन ने कहा कि 8 मार्च को जब पूरा विश्व महिलाओं का अभिवादन करेगा ऐसे में जनपद हाथरस में आयोजित राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में अधिक से अधिक मातृशक्तियाँ प्रतिभाग करें एवं विभिन्न क्षेत्रों में मातृशक्तियों को गौरांवित करने वाली बहनों के कृतित्व से परिचित हों।