Visitors have accessed this post 25 times.
पुरदिल नगर : ईद से पहले पढ़ी जाने वाली ‘अलविदा जुमा’ की नमाज के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस फोर्स को सभी मस्जिदों पर तैनात किया गया था। प्रशासन की निगरानी में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। चौकी प्रभारी अरविन्द सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे और पूरे शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज शांति और व्यवस्था के साथ संपन्न हुई।
INPUT – PUSHPAKANT SHARMA











