Visitors have accessed this post 16 times.
सासनी : सोमवार को आयोजित “गुरु गौरव कप 2026” मंडलीय शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। Madhyamik Shiksha Vibhag के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल के चार जिलों—Aligarh, Hathras, Etah और Kasganj की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला K. L. Jain Inter College के मैदान पर खेला गया, जहां हाथरस एलाइट की टीम ने अलीगढ़ स्कॉलर्स को अंतिम ओवर में हराकर गुरु गौरव कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अलीगढ़ स्कॉलर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। कप्तान डॉ. ललित तलान ने 41 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जबकि सतीश सोलंकी ने 23 गेंदों में 35 रन बनाए। हाथरस की ओर से विकास तिवारी, विकास और कुबेर सिंह ने दो-दो विकेट लिए। 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाथरस टीम की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन कप्तान मानवेंद्र सिंह ने टीम को संभाले रखा। मुकाबला उस समय रोमांचक हो गया जब अंतिम 18 गेंदों में 21 रन की जरूरत थी। आखिरकार अंतिम ओवर में हाथरस ने लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी जीत ली। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। विकास तिवारी को मैन ऑफ द मैच, अंबुज जैन को बेस्ट फील्डर और विकास को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। वहीं अलीगढ़ के आशीष चौधरी को बेस्ट बल्लेबाज और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधकों और खेल पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजक मंडल और विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
INPUT – DEV PRAKASH











