Visitors have accessed this post 254 times.

हाथरस : ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आगामी 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली भगवान परशुराम की ऐतिहासिक, भव्य एवं विशाल शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में शोभायात्रा में निकलने वाले प्रमुख रथ का जीर्णोद्धार पूर्ण होने के उपरांत विधि-विधान से पूजन संपन्न किया गया। इस पावन अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. जितेन्द्र स्वरूप फौजी, उदय वीर शर्मा, हरि शंकर शर्मा, ऋषि कौशिक, बृजमोहन शर्मा, कृष्ण बिहारी शर्मा, राजेन्द्र चतुर्वेदी, आचार्य सनत गोपाल दीक्षित, आचार्य हरिश दीक्षित, डॉ. विकास शर्मा, विशाल सारस्वत, जय शर्मा, तरुण शर्मा, संजीव उपाध्याय, करण शर्मा एवं उदित शर्मा सहित अनेक सम्मानित व्यक्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने की। इस दौरान सभी ने भगवान परशुराम जी से समाज में एकता, समरसता एवं धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने की कामना की। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। रथ को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहने की उम्मीद है।समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की गई।

INPUT – AMIT SHARMA