Visitors have accessed this post 21 times.
हाथरस : मूक बधिर बच्चों के लिए एक स्नेह भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर तिलक किया गया और चुनरी ओढ़ाकर सम्मान व स्नेह प्रदान किया। इससे बच्चों में आत्मविश्वास और प्रसन्नता का संचार हुआ। इसके पश्चात बच्चों को स्नेक्स वितरित किए गए बच्चों ने खुशी से नृत्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम को आनंदमय बना दिया।
बच्चों की कक्षा में दीवार घड़ी की कमी को देखते हुए उनको आई पी पी माधुरी वार्ष्णेय ने दीवार घड़ी प्रदान की । जिससे समय का सही ज्ञान प्राप्त कर सकें और दिनचर्या को बेहतर बना सकें।
पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बच्चों के साथ मिलकर पौधा रोपण भी किया गया। बच्चों ने पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
बच्चों को साइन लैंग्वेज में पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके पश्चात एक मंदिर परिसर में जल ही जीवन है। संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लोगों को जल का सदुपयोग और दुरुपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया गया। आज जल बचाएंगे,तो कल जीवन मिलेगा। इस सोच को आगे बढ़ाते हुए ,उपस्थित लोगों को जल संरक्षण से संबंधित छोटी-छोटी पुस्तिकाएं भी प्रदान की गई ताकि इस संदेश को अपने जीवन में अपना कर दूसरों तक पहुंचा सकें। इस कार्यक्रम में ग्रुप की यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय, चार्टर प्रेसिडेंट दीप्ति वार्ष्णेय, आईपीपी माधुरी वार्ष्णेय, अध्यक्ष सीमा शर्मा, सचिव नमिता गोयल , रजनी गुप्ता आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं। द्वारा मूक बधिर बच्चों के लिए एक स्नेह भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर तिलक किया गया और चुनरी ओढ़ाकर सम्मान व स्नेह प्रदान किया। इससे बच्चों में आत्मविश्वास और प्रसन्नता का संचार हुआ। इसके पश्चात बच्चों को स्नेक्स वितरित किए गए बच्चों ने खुशी से नृत्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम को आनंदमय बना दिया।
बच्चों की कक्षा में दीवार घड़ी की कमी को देखते हुए उनको आई पी पी माधुरी वार्ष्णेय ने दीवार घड़ी प्रदान की । जिससे समय का सही ज्ञान प्राप्त कर सकें और दिनचर्या को बेहतर बना सकें। 
पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बच्चों के साथ मिलकर पौधा रोपण भी किया गया। बच्चों ने पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
बच्चों को साइन लैंग्वेज में पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके पश्चात एक मंदिर परिसर मेंजल ही जीवन है। संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लोगों को जल का सदुपयोग और दुरुपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया गया। आज जल बचाएंगे,तो कल जीवन मिलेगा। इस सोच को आगे बढ़ाते हुए ,उपस्थित लोगों को जल संरक्षण से संबंधित छोटी-छोटी पुस्तिकाएं भी प्रदान की गई ताकि इस संदेश को अपने जीवन में अपना कर दूसरों तक पहुंचा सकें। इस कार्यक्रम में ग्रुप की यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय, चार्टर प्रेसिडेंट दीप्ति वार्ष्णेय, आईपीपी माधुरी वार्ष्णेय, अध्यक्ष सीमा शर्मा, सचिव नमिता गोयल , रजनी गुप्ता आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं।