Visitors have accessed this post 200 times.

हाथरस। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो और पोस्ट वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। थाना हाथरस गेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक युवक की अवैध असलाह के साथ पोस्ट वायरल हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर थाना हाथरस गेट पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान वायरल पोस्ट में दिखाई दे रहे युवक की पहचान विष्णु पुत्र कुंज बिहारी निवासी नगला सड़क, थाना हाथरस गेट के रूप में की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना और उनकी टीम ने अंजाम दिया।