Visitors have accessed this post 19 times.
सिकंदराराऊ के Tagore International School में मदर्स डे बड़े उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माँ के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करना रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या Ranjana Kumar ने गणपति व माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि माँ का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता और प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने माता-पिता का सम्मान करे तथा उन्हें सदैव खुश रखने का प्रयास करे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत पारिवारिक नाटक ने सभी को भावुक कर दिया। नाटक में यह संदेश दिया गया कि आज के समय में नैतिक मूल्यों के अभाव के कारण कई बुजुर्ग माता-पिता उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं उन्नति, हबीबा, जुबैर, रियांशी, आरव कौशिक, उंजिला, नवेद, सोमांश और तन्वय सहित अन्य बच्चों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माँ के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया। “मेरी माँ है सबसे प्यारी” और “तेरी उंगली पकड़ के चला ओ माँ” जैसी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कई छात्राओं ने अपनी माताओं को उपहार भेंट कर कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिनमें मंजुल माहेश्वरी, प्रकाश वार्ष्णेय, अजीम अहद, ममता सिंह, मनीषा गोला, कविता पुंढीर, संध्या जादौन, रुकैया सिद्दीकी, सुषमा यादव और ब्रजेश शर्मा सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

INPUT – NEERAJ GUPTA










