Visitors have accessed this post 78 times.

हाथरस जनपद के हसायन थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस और न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में आरोपी नरेंद्र मिश्रा पुत्र शम्भूनाथ, निवासी रामचंदपुरम कॉलोनी थाना सुभाष नगर, बरेली (हाल निवासी महादेव कॉलोनी थाना गेट, हाथरस) के खिलाफ न्यायालय द्वारा 30 मार्च 2026 को धारा 84 BNSS के तहत कुर्की की उद्घोषणा की कार्यवाही की गई है। प्रभारी निरीक्षक हसायन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आरोपी के वर्तमान पते पर ढोल-नगाड़े बजाकर उद्घोषणा कराई। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी आरोपी के खिलाफ की जा रही कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अभी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

न्यायालय द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य आरोपी पर दबाव बनाना और उसे शीघ्र आत्मसमर्पण के लिए बाध्य करना है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

INPUT – YATENDRA PRATAP