Visitors have accessed this post 135 times.
हाथरस : महिला थाना हाथरस के मिशन शक्ति केंद्र पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से संबंधित शिकायत में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। पुलिस के अनुसार, सासनी क्षेत्र के मोहल्ला छिपेटी निवासी श्रीमती सबरीन ने 12 अक्टूबर 2026 को अपने पति मुनीश और अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दहेज में एक लाख रुपये और प्लॉट की मांग को लेकर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया जाता है। मामले में महिला थाना की मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की। काउंसलिंग के दौरान पति और ससुरालीजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने की बात कही तथा आवेदिका से माफी मांगकर उन्हें अपने साथ घर ले जाने की इच्छा जताई। पुलिस के अनुसार, आवेदिका ने अपने पति के साथ ससुराल जाने की इच्छा व्यक्त की और महिला थाने से किसी अन्य कार्रवाई की अपेक्षा नहीं जताई।
INPUT – RAHUL SHARMA











