Visitors have accessed this post 79 times.
हाथरस : नवरात्रि और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 14 अक्टूबर 2026 को जिले में अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय श्री मनोज कुमार सिंह तोमर के आदेश तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सादाबाद स्थित धन्ना लाल की दुकान से किसमिस, मुकेश दाल की दुकान से साबूदाना, मुरसान में सादाबाद रोड स्थित खाद्य कारोबारकर्ता जितेन्द्र कुमार सवां तथा अलीगढ़ रोड स्थित खंडेलवाल मिष्ठान भंडार से सोनपापड़ी और छैना मिठाई के नमूने संग्रहित किए गए।

विभागीय टीम ने कुल पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, सुरेन्द्र कुमार गोंड, करतार सिंह और पारुल सिंह मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

INPUT – RAHUL SHARMA











