Visitors have accessed this post 18 times.

हाथरस के मुरसान कस्बे में सादाबाद रोड स्थित गोल नगर चौराहे के पास एक विवाद ने तूल पकड़ लिया, जहां एक अधिवक्ता की कार पर पत्थरबाजी कर शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब अधिवक्ता अंजनी अपने परिवार के साथ बलेनो कार में सवार होकर सादाबाद से वापस मुरसान लौट रहे थे।अधिवक्ता अंजनी के अनुसार, कुछ युवक उनकी कार का पीछा करते हुए आए और सादाबाद चौराहे के पास पहुंचकर एक युवक ने उनकी गाड़ी पर पत्थर मार दिया, जिससे कार का शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

वहीं, दूसरे पक्ष के लोहिटा निवासी मनीष कुमार ने अलग आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कार सवार ने गोल नगर चौराहे के पास एक बकरी को टक्कर मार दी और मौके से भागने लगा। आरोप है कि जब एक बाइक सवार ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने बाइक में भी टक्कर मार दी और तेजी से वाहन लेकर फरार हो गया।फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश में जुटी है।

INPUT – VIRENDRA SHARMA