Visitors have accessed this post 72 times.

सिकंदराराऊ : यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा भाग्य लक्ष्मी पुत्री श्री चंद (UPF, सिकंदराराऊ, हाथरस) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 560 अंक प्राप्त कर 93.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस उत्कृष्ट सफलता के साथ उन्होंने जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया, वहीं सरस्वती विद्या मंदिर संस्था में जिले में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। भाग्य लक्ष्मी बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ चित्रकला में विशेष रुचि रखती हैं। उनकी कला इतनी अद्भुत है कि वे किसी भी व्यक्ति की तस्वीर को अपने हाथों से हूबहू (सेम टू सेम) बना लेती हैं। उनकी इस प्रतिभा की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। भाग्य लक्ष्मी का सपना है कि वे चित्रकला के क्षेत्र में प्रोफेसर बनें और अपनी कला के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और परिजनों ने उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। भाग्य लक्ष्मी की सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जो यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

INPUT – YATENDRA PRATAP