Visitors have accessed this post 44 times.
हाथरस : 03 मई पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार और ऐतिहासिक विजय की कामना को लेकर पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा द्वारा एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्थानीय संस्कृत विद्यालय परिसर में स्थित सिद्ध भोलेनाथ मंदिर में किया जाएगा, जहाँ पं. आशीष शर्मा पूरी रात भगवान शिव की आराधना और रात्रि जागरण करेंगे!
जिस भोलेनाथ मंदिर में यह विशेष पूजा आयोजित की जा रही है, उसका अत्यंत गहरा आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। यह वही पवित्र स्थल है जहाँ अतीत में महान संत और धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज ने भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना की थी। संतों की चरण रज से पवित्र इस स्थान पर अब राष्ट्रहित की कामना से यह अनुष्ठान संपन्न होगा।
इस अनुष्ठान में विजय रुद्राभिषेक पांच आचार्यो के साथ साथ पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा, स्मृति पाठक मंडल अध्यक्ष मीतई,हाथरस गुंजा शर्मा जिला कोषाध्यक्ष भारतीय जनता महिला मोर्चा हाथरस, रचना शर्मा भाजपा नेत्री, ललित शर्मा, अमन कौशिक, विमल प्रधान, अखिलेश, राजू चौधरी, डॉक्टर गुलाटी, श्याम मिश्रा, गौरव वार्ष्णेय, राजू अपना बाले, नवीन सबलोक,रिद्धि, सिद्धि, के अतिरिक्त बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे !
विदित हो कि बंगाल की भूमि का भारतीय इतिहास और सनातन संस्कृति में अत्यंत गौरवशाली स्थान रहा है। यह महर्षि रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंद, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान विचारकों और राष्ट्रभक्तों की जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है। बंगाल ने ही भारत में सांस्कृतिक पुनर्जागरण और स्वतंत्रता संग्राम की लौ जलाई थी। आज उसी बंगाल की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा उसे पुनः विकास के पथ पर अग्रसर करने की आवश्यकता है।
इस आयोजन के संदर्भ में पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने स्पष्ट किया कि उनकी इस पूजा का वृहद उद्देश्य राष्ट्र का कल्याण है। उन्होंने कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य राष्ट्रवाद, हमारी महान भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा करना है। बंगाल के ऐतिहासिक गौरव को लौटाने और इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विजयी होना अत्यंत आवश्यक है।
इस रात्रि जागरण और विशेष पूजा में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और बंगाल में राष्ट्रवाद की जीत के लिए प्रार्थना करेंगे।
इनपुट : राहुल शर्मा









